हिसार : दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस व आप का होगा सफाया : कृष्ण बिश्नोई
- Admin Admin
- Feb 02, 2025
हिसार, 2 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनना निश्चित
है। इस चुनाव में आप और कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होने जा रहा है।
यह दावा हिसार से बीजेपी नेता कृष्ण बिश्नोई ने दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र
ने बीजेपी प्रत्याशी सतीश जैन के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए किया। कृष्ण बिश्नोई
चांदनी चौक क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा सरकार के
पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के नेतृत्व में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। उन्होंने
डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि केजरीवाल की पोल खुल चुकी है। दिल्ली की
जनता ने आम आदमी पार्टी की झूठ और कुशासन को देखा है और अब दिल्ली की जनता ने बदलाव
का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि गत दस वर्षो में दिल्ली में न केवल भ्रष्टाचार
बढ़ा है बल्कि विकास का पहिया भी रुक गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर