जोधपुर, 18 मई (हि.स.)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर मंगलवार से अस्थाई ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 मई से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर शाम 5.02 बजे पहुंचेगी तथा 5.04 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12467,जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मई से दोपहर 12.25 बजे आसलपुर-जोबनेर स्टेशन पहुंचेगी और 12.27 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। रेलवे के अनुसार इस अस्थाई व प्रायोगिक ठहराव से जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा करने में सुविधा मिलेगी तथा ट्रेन पकडऩे के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।

