सुनसान बगीचे के पास बेसुध मिली किशोरी, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई

भागलपुर, 18 मई (हि.स.)। जिले के सबौर थाना क्षेत्र स्थित धनकर मोड़ के आगे बीते देर रात एक किशोरी संदिग्ध हालत में सड़क किनारे बेसुध पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी सुनसान बगीचे के पास अचेत अवस्था में मिली थी। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुषमा कुमारी बताया और अपने पिता का संपर्क नंबर दिया। किशोरी खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत थैगाय गांव की रहने वाली है। वहीं परिजन ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह घर से लापता थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 112 पुलिस टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी। इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर