प्रेमिका का हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने किया  प्रेमिका की हत्या पुलिस ने किया खुलासा प्रेमी गिरफ्तार , पुलिस अभिरक्षा में आरोपी प्रेमी

जौनपुर ,01 मार्च (हि.स.)। नगर कोतवाली थाना अंतर्गत शुक्रवार को कमला अस्पताल के सामने एक सूटकेस में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी विशाल साहनी (22) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी को कमला अस्पताल के सामने एक सूटकेस में महिला का शव मिला था। कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और सात घंटे में मृतका की पहचान कर ली। मामले में धारा 103(1), 238(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतका से कई वर्षों से प्रेम संबंध था। बीच में महिला की शादी हो गई थी, लेकिन विवाद के कारण तलाक हो गया। दोनों की मुलाकात जारी रही। 24 फरवरी को दोनों जौनपुर आए और मछलीशहर पड़ाव के पास रुके। 25 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने लोहे के पल्टे से महिला पर हमला कर दिया। महिला के बेहोश होने पर, गिरफ्तारी के डर से उसने शव को सूटकेस में रखकर रिक्शे से नाले में फेंक दिया।जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसमें आरोपी महिला के शव को ले जाते दिखाई पड़ रहा है।

मामले में शनिवार को खुलासा करते हुए एसपी सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे। आरोपी विशाल साहनी वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मूडादेव पोस्ट टिकरी का रहने वाला है। लड़की जनपद में स्थित एक शॉपिंग मॉल स्टाइल बाजार में नौकरी करती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पल्टा भी बरामद कर लिया है। दोनों एक ही जाति के हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं कोतवाली पहुंची मृतका की मां जानकी का कहना है कि उसे न्याय चाहिए जैसे उसकी लड़की को मारा गया है उसी तरह लड़के के भी साथ होना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

   

सम्बंधित खबर