मैक्लिआड्स फार्मास्यूटिकल कंपनी ने जाब फेयर का किया आयोजन, 40 छात्रों का चयन
- DSS Admin
- May 18, 2026
लखनऊ, 18 मई (हि.स.)। सीको कॉलेज आफ फार्मेसी में मैक्लिआड्स फार्मास्यूटिकल कंपनी ने सोमवार को जाब फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के बी.फार्मा, डी.फार्मा और आईटीआई के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैक्लिआड्स फार्मास्यूटिकल कंपनी के एचआर टीम द्वारा लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद लगभग 40 छात्रों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। इस जॉब फेयर के आयोजन में कॉलेज के फैकल्टी व अन्य स्टाफ मेंबर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस जॉब फेयर में उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के विभिन्न फार्मेसी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कॉलेज के फाउंडर सतीश बत्रा, निदेशक डॉ.मुकेश कुमार दुबे, मैनेजर रक्षपाल सिंह व प्रवक्ता डी. पी. यादव ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कंपनी का धन्यवाद किया।
---------------

