वाराणसी : मंडलीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा व कैसलेस भुगतान के लिए लगी पीओएस मशीन
- DSS Admin
- May 13, 2026
वाराणसी, 13 मई (हि.स.)। शासन की मंशा के अनुरूप भारत को डिजिटल इंडिया बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कबीरचौरा स्थित शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी कैश काउंटर पर पोस (पॉइंट ऑफ सेल मशीन ) स्थापित कर दी गईं। बुधवार से इसकी शुरूआत भी हो गई।
अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों के साथ चिकित्सालय के कर्मियों को भी मशीन के स्थापित होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि मंडलीय जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी के कैश काउंटर पर नवाचार करते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया की एक नई आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली की मशीन पोस से मरीजों के लिए आसानी रहेगी। मशीन जनहित में लगी है। वह सुरक्षित एवं समय उपयोगी भी है। यह भारत की डिजिटल क्रांति का ही एक हिस्सा है।

