महेंद्र बिडलान चुने गए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान

कैथल, 19 मार्च (हि.स.)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई का त्रिवार्षिक सांगठनिक चुनाव नगर परिषद में संघ के जिला प्रधान गौरव टांक की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। राज्य महासचिव मांगेराम तिगंरा, राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, राज्य उपप्रधान राजेश बागड़ी, उपप्रधान राजेन्द्र सिणंद, सेवा राम, राज्य कमेटी सदस्य जयप्रकाश, बिशन सिंह एसकेएस के राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह,जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान ओमपाल भाल व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव अमर नाथ किठाणिया, एसकेएस के ब्लॉक सचिव मास्टर नारायण दत्त चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।राज्य महासचिव मांगेराम तिगंरा व राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण ने बताया की संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर पालिकाओ,नगर परिषदो व नगर निगमो मे त्रिवार्षिक सांगठनिक चुनावो की तारीख दी हुई है। इसी कड़ी मे आज ईकाई कैथल का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव मे प्रधान पद के उम्मीदवार महेंद्र बिड़लान व बिट्टू बहोत और अन्य पदो पर उनके पैनलों से अलग-अलग उम्मीदवार थे। चुनाव के दाैरान कुल 389 वोटों मे से 383 वोट पोल हुए। जिनमें से 7 वोट रद्द हुए। विजय उम्मीदवार महेंद्र बिड़लान के पैनल को 197 वोट और बिट्टू बहोत के पैनल को 179 वोट मिले। अत: महेंद्र बिड़लान पैनल को 18 वोटों से विजय धोषित किया गया। प्रधान पद पर विजयी उम्मीदवार व उसके पैनल ने कहा कि वो इस जीत के लिए सभी नगरपालिका कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हैं और उनकी हर समस्या का समाधान करवाते के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी कार्यक्रमो में पूर्ण भागीदारी करते हुए साझे संघर्षों को सफल बनाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज वर्मा

   

सम्बंधित खबर