
सोनीपत, 2 मार्च (हि.स.)।
सोनीपत
नगर निगम मेयर उपचुनाव के लिए नेताओं के अपने परिवार के साथ अपने वोट डाले अपनी अपनी
जीत के दावे भी किए। सोनीपत में मतददान की गति काफी धीमी रही। कहीं पर मतदाताओं
में उत्साह दिखाई दिया तो कही पर लोकतंत्र के महान पर्व से लोगों को निराशा भी हाथ
लगी। युवाओ को वोट कटे मिले तो कुछ ने अपनी समस्याओं के समाधान ना होने के कारण वोट ही नहीं
डाले।
भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने भी
किया मतदान
भाजपा
के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उनके बेटे
और उनकी पत्नी, कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी मौजूद रहीं। राजीव जैन ने जनता से अपील
की कि वे अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर
हिस्सा लें। सेक्टर 15 के बूथ नंबर 61 पर उन्होंने और पूर्व कैबिनेट
मंत्री कविता जैन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोनीपत विधायक निखिल मदन ने
सोनीपत नगर निगम उप चुनाव में बूथ नंबर 223 पर वोट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में
ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए मतदान किया। भाजपा के प्रति आमजन के उत्साह और समर्थन
से स्पष्ट है कि निकाय चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।
सोनीपत
नगर निगम मेयर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कमल दीवान ने मॉडल टाउन में स्थित
हरियाणा स्कूल के बूथ नंबर 104 पर पहुंचकर वोट डाला। उनके बाद उनके परिवार से उनकी
माता बिमला दीवान और पत्नी मेघा दीवान ने भी मतदान किया।
कमल
दीवान ने कहा कि शहर और गांव के मुद्दे अलग-अलग हैं। गांवों में जलभराव की समस्या गंभीर
है, वहीं कुछ जगहों पर पीने का पानी भी ठीक नहीं है।
कांग्रेस
के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने सेक्टर 15 के डीएवी स्कूल में बूथ नंबर 61 पर वोट
डाला। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। पंवार ने नगर निगम की
मूलभूत समस्याओं जैसे पीने के पानी, सीवरेज, और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अहम
मुद्दे बताया। उन्होंने कहा कि 12 तारीख को आने वाले परिणाम सब कुछ साफ कर देंगे और
कांग्रेस संगठन मजबूती से आगे बढ़ेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना