जून महीने के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री

मुंबई, 28 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र में चिलचिलाती धूण और भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को बाऱिश की रिमझीम फुहारों का इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में ठहरा मानसून अब आगे की ओर बढ़ रहा है। कोई खलल नहीं पड़ी तो वह जून महीने के पहले सप्ताह में मुंबई सहित महाराष्ट्र में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने अंडमान और निकोबार आइलैंड्स को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। अब वह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से तेजी से आगे बढ़ रहा है। अरब सागर में हवाओं की रफ्तार और मौसम में अच्छे बदलाव आए हैं। आगामी दिनों में कोई मौसमी खलल नहीं पड़ती है तो इसके मुंबई समेत पूरे कोंकण तट पर 5 जून से 10 जून के बीच पहुंचने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया है। मुंबई में पहुंचने के बाद मानसून अगले 2 से 4 दिनों में तेजी से आगे बढ़ेगा और 10 जून से 15 जून के बीच पुणे, नाशिक, विदर्भ, मराठवाड़ा सहित पूरे महाराष्ट्र में पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक अल-नीनो के प्रभाव के कारण इस साल बारिश के पैटर्न पर नजर रख रहे हैं। जून के पहले और दूसरे सप्ताह में मानसून की रफ्तार अच्छी रहेगी, जिससे किसानों के लिए खरीफ की बुआई की योजना बनाना आसान हो जाएगा। जुलाई तक 'अल नीनो' के हालात बनने की संभावना है। इसकी वजह से अगस्त और सितंबर में मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। राहत की बात है कि 'इंडियन ओशन डाइपोल' के पॉजिटिव स्थिति में रहने की संभावना है, इसलिए अल नीनो की वजह से हुई बारिश के नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस साल सामान्य से कम 92 फीसदी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर