सिरसा: हादसे में बाइक सवार की मौत

सिरसा, 01 जून (हि.स.)। सिरसा जिले में सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोटरसाइकिल दुकान के बाहर सडक़ किनारे रखे कंबाइन मशीन के कटर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव करीवाला निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गांव करीवाला निवासी हरपाल सिंह रविवार रात को गांव दमदमा की तरफ जा रहा था। गांव दमदमा में एक दुकान के बाहर कंबाइन मशीन का कटरा रिपयेर के लिए रखा था जिससे हरपाल सिंह की बाइक टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल हरपाल सिंह को उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक हरपाल के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर