पानीपत कुराना गांव में आईटीआई छात्र की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
- DSS Admin
- May 18, 2026
पानीपत, 18 मई (हि.स.)। हरियाणा के पानीपत के कुराना गांव में आईटीआई छात्र तनिष्क की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव कुराना निवासी विजय के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विजय ने गांव निवासी फरार अपने दो साथी आरोपी सुशील व धीरज के साथ मिलकर तनिष्क की चाकू से गोदकर हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार, करीब तीन महीने पहले तनिष्क ने विजय की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था आराेपी विजय ने गांव के निवासी अपने साथी आरोपी सुशील और धीरज के साथ मिलकर साजिश रची। सुशील ने उसको चाकू दिया। 14 मई को वह बाइक पर लिफ्ट लेकर और सुशील व सुधीर एक बाइक पर सवार होकर गांव से अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर गए। वहा तीनों खड़े होकर तनिष्क के आने का इंतजार करने लगे । कुछ देर बाद तनिष्क अन्य साथियों के साथ कार से वहां आया। तनिष्क नीचे उतरकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। उसने सुशील व धीरज की तरफ से इशारा मिलते ही चाकू निकाल कर तनिष्क के पेट में घोंप कर हत्या कर दी, और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को आरोपी विजय को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
---------------

