मुरिया दरबार में शामिल होने मुख्यमंत्री पहुंचेंगे जगदलपुर, दसराहा पसरा का करेंगे लोकार्पण

जगदलपुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास में मुरिया दरबार में शामिल होने पहुचेंगे। इस दौरान 2 करोड़ 99 लाख से अधिक राशि का बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे और मांझी चालकियों के साथ भोजन ग्रहण करेंगे। इसके उपरांत अन्य गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जगदलपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह 15 अक्टूबर को चेम्बर एवं रोटरी भवन में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव, सांसद महेश कश्यप, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर वेदवती कश्यप और महापौर सफीरा साहू उपस्थित होंगे। कल ही चेम्बर पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों के हाथों किया जायेगा, जिसके संपादक संग्राम सिंह राणा ने किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर