पूर्व तृणमूल सांसद और पार्षद के ठिकानों पर एनआईए का छापा
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
हुगली, 30 जून(हि. स.)। आरामबाग की पूर्व सांसद अपरूपा पोद्दार और रिषड़ा नगरपालिका के चार नंबर वार्ड के पार्षद शाकिर अली के रिषड़ा स्थित निवास पर मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) की रेड पड़ी। जानकारी के अनुसार सुबह सुबह एनआईए की टीम शाकिर अली के घर पहुंचीं। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घर के गेट पर और आस पास तैनात रहे। जांच के दौरान किसी को घर के अंदर जाने या घर से बाहर आने की अनुमति नहीं थी। एनआईए की टीम पार्षद और पूर्व सांसद के यहां क्यों आई है, किस मामले में जांच हो रही है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। खबर लिखे जाने तक एनआईए की कार्रवाई जारी थी।
---------------

