भतीजे ने चाचा पर किया फायर, गोली लगने से चचेरी बहिन की मौत

फिरोजाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात सगे भतीजे ने चाचा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पास खड़ी चचेरी बहिन की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई और कार्यवाही में जुट गई है।थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर मस्तपुर निवासी प्रमोद पर उसके ही सगे भतीजे रंजीत उर्फ भोला ने शुक्रवार की देर रात फायर कर दिया। गोली पास खड़ी प्रमोद की पुत्री नीतू (12) को लग गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रंजीत मौके से भाग गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि प्रमोद पर उसके सगे भतीजे रंजीत ने फायर किया है। गोली लगने से प्रमोद की पुत्री नीतू की मौत हुई है। इसमें तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

   

सम्बंधित खबर