तिनसुकिया में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में नौ गिरफ्तार
- Admin Admin
- Jan 05, 2025
तिनसुकिया, 05 जनवरी (हि.स.)। 29 दिसंबर को तिनसुकिया थाने में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह के नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िताओं को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर और नाहरलागुन से सुरक्षित बचाया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



