प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
- Admin Admin
- Feb 11, 2025
नई दिल्ली, 11 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दूरदर्शी विचारक थे जिन्होंने खुद को भारत की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका दर्शन एक मजबूत राष्ट्र की ओर हमारी यात्रा को प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे एक दूरदर्शी विचारक थे, उन्होंने भारत की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका दर्शन एक मजबूत राष्ट्र की ओर हमारी यात्रा को प्रेरित करता है। उनका बलिदान और आदर्श प्रगति और एकता के हमारे सामूहिक मिशन में एक मार्गदर्शक शक्ति बने हुए हैं।”
------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार