संगीत शिक्षा से बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति के भाव जगाए जा सकते हैं: शेषधर द्विवेदी

-तीन दिवसीय प्रान्तीय संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारम्भ प्रयागराज, 17 मई (हि.स)। विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रान्तीय संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला 2026-27 का आयोजन ज्वाला देवी शिशु विद्या मंदिर में सफलतापूर्वक चल रहा है। काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संगीत शिक्षा के माध्यम से बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति के भाव जगाए जा सकते हैं।यह जानकारी कार्यशाला का संचालन कर रहे क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज गुप्ता ने देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का शुभारम्भ 16 मई को सायंकाल 7 बजे हुआ था और 18 मई को समापन होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में काशी प्रांत के 9 संकुलों केशव संकुल, माधव संकुल, मिर्जापुर संकुल, सोनभद्र संकुल, काशी संकुल, जौनपुर संकुल, सुल्तानपुर संकुल, प्रतापगढ़ संकुल एवं कादीपुर संकुल से 22 आचार्य एवं 23 आचार्या बहनों सहित कुल 45 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में हो रहा है। सहयोग में काशी प्रांत के संगीत संयोजक दीनबंधु सिंह एवं संगीत प्रभारी भरत सिंह उपस्थित हैं। पूरे शिविर की व्यवस्था ज्वाला देवी शिशु मंदिर सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य इंद्रजीत त्रिपाठी की देख-रेख में की जा रही है।इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल प्रमुख जगदीश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में क्षेत्रीय संगीत प्रमुख मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को स्वर-साधना, ताल-लय, विद्यालयी प्रार्थनाओं एवं सामूहिक गायन का गहन अभ्यास कराया जा रहा है।

   

सम्बंधित खबर