डीपीओ कठुआ में हेड कांस्टेबलों का पिपिंग सेरेमनी आयोजित

Pipping ceremony for Head Constables held at DPO Kathua.


कठुआ, 06 जुलाई । जिला पुलिस कार्यालय कठुआ में हाल ही में पदोन्नत हुए दो पुलिस कर्मियों हेड कांस्टेबल जतिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल सुखदेव शर्मा के सम्मान में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। दोनों को सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल से पदोन्नत कर हेड कांस्टेबल बनाया गया है।

इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय कठुआ एवं हेड क्लर्क डीपीओ कठुआ ने दोनों अधिकारियों को नए रैंक के बैज लगाकर सम्मानित किया। समारोह में अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे और पदोन्नति पर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा ने नव पदोन्नत अधिकारियों एवं उनके परिवारों को बधाई देते हुए उन्हें और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी। समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और लगन से सेवा करने का संकल्प लिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर