पुरशुड़ा में गंगा पूजा उद्घाटन, विधायक बिमान घोष शामिल
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
हुगली, 27 जून (हि. स.)। हुगली जिले के पुरशुड़ा विधानसभा क्षेत्र के कनकपुर उत्तरपाड़ा इलाके में आयोजित मां गंगा की पवित्र पूजा का उद्घाटन शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुरशुड़ा के विधायक बिमान घोष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पूजा उद्घाटन के बाद विधायक बिमान घोष ने मां गंगा की आराधना की और क्षेत्र के लोगों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। आयोजन समिति की ओर से उनका अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और निवासियों की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आया।
इस मौके पर विधायक बिमान घोष ने कहा कि कनकपुर उत्तरपाड़ा में मां गंगा की पवित्र पूजा के उद्घाटन में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
पूजा समिति की ओर से बताया गया कि आगामी कुछ दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
---------------

