सोनीपत:शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर मतदाताओं के प्रति राजीव जैन जताया आभार
- Admin Admin
- Mar 02, 2025

- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के
नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार बनद रही है
सोनीपत, 2 मार्च (हि.स.)।
सोनीपत
नगर निगम मेयर उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक मतदान संपन्न होने पर भाजपा
प्रत्याशी राजीव जैन ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। सफलतापूर्वक मतदान संपन्न
करवाने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व चुनावी ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों
को भी धन्यवाद दिया है। सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी को पूरी मेहनत,
निष्ठा व लगन के साथ किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंधक किए जाने की बदौलत
चुनाव शांति पूर्वक हुए हैं।
भाजपा
के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने अपनी धर्मपत्नी पूर्व मंत्री कविता जैन व परिवार के
साथ सेक्टर-15 सोनीपत के डीएवी स्कूल बूथ पर जाकर मतदान किया। मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी
राजीव जैन ने कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी और जनहितैषी योजनाओं का लाभ आम
लोगों तक पहुंच रहा है।
भाजपा ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के लिए बढ़ चढ़
कर काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस बार प्रदेश में ट्रिपल
इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि सोनीपत की जनता इस चुनाव में भाजपा के
पक्ष में फैसला ले लिया है। सोनीपत में भाजपा की शानदार जीत तय है। राजीव जैन ने कहा
कि मेयर बनते ही वे अपने कार्यों से निगम क्षेत्र की जनता भावनाओं पर खरा उतरने का
पूरा प्रयास करेंगे ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना