राजौरी के घने जंगलों में भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान ने चौदहवें दिन में किया प्रवेश

राजौरी, 06 जून (हि.स.)। राजौरी जिले के मांजकोट सेक्टर के गंभीर मुगलन और दोरिमाल के घने जंगलों में भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान चौदहवें दिन में प्रवेश कर गया है। सुरक्षा बल क्षेत्र में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश जारी रखे हुए हैं।

सुरक्षा बलों को यात्रियों और स्थानीय लोगों के पहचान पत्रों की जांच करते और क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाते देखा गया। इस अभियान को 'ऑपरेशन शेरुवाली' नाम दिया गया है और इसे खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था जिसमें क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों की उपस्थिति का संकेत मिला था।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संदिग्धों को निर्धारित क्षेत्रों में फंसाना है जबकि तलाशी दल अपने अभियान को तेज कर रहे हैं।

इस क्षेत्र के गने जंगलों में 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर