रामबन में कार पहाड़ी से नीचे गिरी, वाहन चालक की मौके पर मौत
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
रामबन, 03 जून (हि.स.)। रामबन जिले में बदरकोट नाले के पास एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कार पहाड़ी से नीचे गिर गई जिसके चलते वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते पुलिस स्टेशन रामसू के एस.एच.ओ. ने बताया कि एक मारुति सुजुकी ईको बदरकोट नाले के पास शगुन रोड के पहाड़ी इलाके में हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वसीम अहमद पुत्र मोहम्मद कासिम, निवासी हिगनी रामसू के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा चालक का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
---------------

