मोती छपरा में राजस्व कर्मचारी को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

सारण, 17 मई (हि.स.)। जिले में बनियापुर प्रखंड के मोती छपरा पुल के समीप रविवार को बेखौफ अपराधियों ने एक राजस्व कर्मचारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी मंजूर अंसारी के 40 वर्षीय पुत्र असलम अंसारी के रूप में हुई है, जो सीवान के भगवानपुर में कार्यरत हैं। विभागीय कार्य निपटाकर जब वह मोटरसाइकिल से अपने घर खैरा लौट रहे थे, तभी मोती छपरा पुल के पास घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया।

अपराधियों ने उनके कंधे पर गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जूट गई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर