संस्कार भारती सारण ने मासिक संगीत संध्या का किया आयोजन

सारण, 28 जून (हि.स.)। कला के क्षेत्र में समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती सारण ईकाई द्वारा श्री संकटमोचन बालाजी हनुमान मंदिर छपरा जंक्शन परिसर में मासिक संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री सुरभित दत्त और प्रांत कला टोली के संयोजक राजेश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस संगीतमय शाम में उपस्थित स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों और पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

संगीत संध्या के समापन के उपरांत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा विगत दिनों आयोजित हुए सुर वंदन कार्यक्रम की एक समीक्षा बैठक भी की गई।

इस अवसर पर विवेक समदर्शी, विश्वनेक समदर्शी, राहुल मेहता, प्रशांत सिंह मोहित आशुतोष कुमार पांडे और प्रेम कुमार गुप्ता, कृष्ण कन्हैया मिश्रा सहित कई सदस्य एवं कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर