श्रीरामपुर में मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने का करेंगे प्रयास -भास्कर भट्टाचार्य
- DSS Admin
- May 17, 2026
हुगली, 17 मई (हि. स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे श्रीरामपुर के विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि वह श्रीरामपुर वॉल्श अस्पताल को केंद्र में रखकर एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करना चाहते हैं। इसके साथ ही ऐतिहासिक श्रीरामपुर कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
हुगली जिले के रिषड़ा सेवक संघ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में अब “डबल इंजन” की सरकार है और उन्हें उम्मीद है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े कदम जल्द उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि श्रीरामपुर वॉल्श अस्पताल को विकसित कर यहां मेडिकल कॉलेज बनाया जाए। साथ ही ऐतिहासिक श्रीरामपुर कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।”

