नालंदा लायंस क्लब ने मनाया सावन महोत्सव

नालंदा, 5 अगस्त (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित बिहारशरीफ शहर के मैरिज हॉल में सोमवार को श्रावण मास के पवित्र अवसर पर लायंस क्लब ऑफ नालंदा द्वारा “सावन महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में क्लब के फैमिली मेंबर्स और अतिथियों ने बड़ी धूमधाम से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसे महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सावन महोत्सव में सावन और भक्ति गानों की धुन पर महिलाएं और पुरुष देर रात तक झूमते नजर आए और विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर, पेपर डांस और अन्य खेलों का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रविशंकर कुमार गुप्ता, सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता और इस प्रोजेक्ट के चेयरपर्सन लायन रवि किशोर बरनवाल ने उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे / चन्द्र प्रकाश सिंह

   

सम्बंधित खबर