फ्यूल सप्लाई नहीं सुधरी तो बिगड़ेंगे हालात- वडेट्टीवार

मुंबई, 23 मई (हि.स.)। ईंधन की किल्लत के कारण राज्य में पेट्रोल पंपों पर लगी कतार को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में सच को नकारना सरकार बंद करे और तुरंत फ्यूल सप्लाई ठीक करे. नहीं तो स्थितियां विकट हो सकती हैं।

वडेट्टवार ने कहा कि महाराष्ट्र की तस्वीर फ्यूल की कमी की असली हालत बयां कर रही है। वाशिम जिले में लगातार नौवें दिन पेट्रोल पंपों पर किसानों की लंबी लाइनें लगी हैं। दिन-रात लाइनों में खड़े रहने के बावजूद किसानों को डीजल मिलना मुश्किल हो गया है। सही मौसम में जुताई का काम नहीं हुआ, तो बुआई समय पर नहीं हो पाएगी। यदि बुआई में देरी हुई, तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। इसका आखिरी झटका पूरे राज्य और देश को लगेगा। मार्केट में अनाज की भारी कमी हो जाएगी और महंगाई आसमान छू जाएगी। आज किसान डीजल के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं, कल आम जनता को अनाज के लिए मारे-मारे फिरना पड़ेगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर