ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल में ईद-उल-मिलाद पर विशेष कार्यक्रम
- Rahul Sharma
- Aug 27, 2026
जम्मू। स्टेट समाचार
ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल में ईद-उल-मिलाद का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पैगंबर मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से शांति, करुणा, भाईचारे, क्षमा और मानवता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के जैशव और कक्षा 12वीं की आफरीन ने ईद-उल-मिलाद के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। अबुल ने पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने पर प्रकाश डाला, जबकि कक्षा सातवीं की खतिजा ने कविता प्रस्तुत की। शहनाज और अलीना ने नात पेश की।
उर्दू शिक्षिका सुनीता कौर ने विद्यार्थियों को करुणा, सम्मान, सहिष्णुता और दया जैसे मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भरा।
प्रिंसिपल गौरव चाढक़ ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वाइस-प्रिंसिपल अंकु चाढक़ ने कहा कि ईद-उल-मिलाद हमें शांति, करुणा, दया और मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।

