किशोरी से बलात्कार का आरोपित पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने घटना करने वाले आरोपित को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में गोली लगी है। आरोपित के पास से पुलिस ने एक देशक तमंचा, स्कूटी और कारतूस बरामद किया हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने साेमवार काे बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोसी करीब तीन माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाया तो घटना का पता चला।

एसीपी ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपित की तलाश कर रही थी। टीम सेवा धाम इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी से एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सिराज बताया है। सिराज ने पड़ोसी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूली है।

---------------

   

सम्बंधित खबर