युवा राजपूत सभा ने प्रीपेड बिजली मीटरों का किया विरोध
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
जम्मू,, 01 जून (हि.स.)।
युवा राजपूत सभा ने जम्मू में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की योजना का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रीपेड बिजली व्यवस्था आम जनता के हित में नहीं है और इसे जम्मू में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।
सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रीपेड मीटर प्रणाली से उपभोक्ताओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस योजना को लागू करने का प्रयास किया तो इसके खिलाफ व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस दौरान युवा राजपूत सभा ने सरकार से डोगरा समुदाय के लिए डोगरा प्रमाणपत्र जारी करने की मांग भी उठाई।
वक्ताओं ने कहा कि डोगरा पहचान और विरासत को संरक्षित करने के लिए इस संबंध में जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए।
---------------

