भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट मामले में तृणमूल पार्षद गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
- DSS Admin
- May 17, 2026
हुगली, 17 मई (हि. स.)। वैद्यबाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर चार के तृणमूल कांग्रेस पार्षद राजू पड़ुई उर्फ चंडे को भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को रविवार को श्रीरामपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 26 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट की घटना हुई थी। इसी मामले में श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू पड़ुई को गिरफ्तार किया।
अदालत ले जाने से पहले श्रीरामपुर थाने से बाहर निकलते समय आरोपित पार्षद ने पत्रकारों से कहा कि उसके खिलाफ “झूठा मामला” दर्ज किया गया है।
राजू पड़ुई ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार बदलने के बाद राजनीतिक कारणों से उसे फंसाया गया है।सरकार बदलते ही मुझे झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है।
मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
---------------

