कांग्रेस में शामिल हुए तृणमूल उम्मीदवार प्रोसेनजीत दास

मालदा, 28 जून (हि. स.)। जिले के गाजोल विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार प्रसेनजीत दास ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। मालदा टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ईशा खान चौधरी और मौसम बेनजीर नूर की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में वापसी की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रसेनजीत दास ने तृणमूल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तृणमूल शासन में नेताओं के भ्रष्टाचार से वह काफी परेशान थे। जिसे वे अब बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी में लौटने का फैसला किया।

गौरतलब है कि प्रसेनजीत दास ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से ही किया था। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह एक समय इंग्लिशबाजार नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 से तृणमूल के पार्षद भी रह चुके है। वर्तमान में उनकी मां उसी वार्ड की तृणमूल पार्षद है।इसके अलावा, प्रसेनजीत दास मालदा जिला तृणमूल छात्र परिषद और जिला युवा तृणमूल के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके है। 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में लौटने का निर्णय लिया। लंबे समय बाद तृणमूल छोड़कर कांग्रेस में वापसी करने से मालदा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता मौसम नूर ने दावा किया कि प्रसेनजीत के पार्टी में आने से संगठन और मजबूत होगा।

   

सम्बंधित खबर