टीएमसी के 1 अधिकारी का तबादला व दूसरे को नोटिस

मुंबई ,08 जुलाई (हि. स.) । राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ठाणे महानगर पालिका ( टीएमसी)के आपादा प्रबंधन विभाग का दौरा किया और शहर के हालात का निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने डिज़ास्टर के दौरान काम से गैरहाज़िर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। इस मामले में, ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने तुरंत एक अधिकारी का तबादला किया और एक अधिकारी को नोटिस जारी किया है।ठाणे महानगर पालिका प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि वृक्ष प्राधिकरण विभाग अधिकारी व सहायक आयुक्त राजेश सोनवाने का कार्यभार अब उद्यान अधीक्षक केदार पाटील के जिम्मे सौंपा गया है।इसी तरह आपदा प्रबंधन नियंत्रण विभाग के अधिकारी यासीन तड़वी को नोटिस दिया गया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर