चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

देवरिया, 03 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एकौना थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि डढ़िया निवासी उदयभान यादव ने 2 जून को तहरीर देकर बताया था कि 1 जून को वह नरायनपुर से डढ़िया जा रहे थे। बंध तिराहे के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते राहुल यादव (25) निवासी डढ़िया तथा लव यादव (24) निवासी चिलवा मोहन, थाना रुद्रपुर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर एकौना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एकौना थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बजरंग चौराहे के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित थाना एकौना में दर्ज मुकदमा संख्या 85/2026 से संबंधित हैं। उनके कब्जे से चोरी की काले रंग की मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के बरामद की गई है। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रेमशंकर दूबे, उपनिरीक्षक अंबरीश बहादुर, मुख्य आरक्षी जिउतराम, आरक्षी सोनू भारती, सौरभ सिंह और मोहम्मद सैफ खान शामिल रहे।

---------

   

सम्बंधित खबर