सोनीपत: खरखौदा में होगी मतगणना, पार्षदों व चेयरमेन के भाग्य का फैसला होगा
- Admin Admin
- Mar 11, 2025

सोनीपत, 11 मार्च (हि.स.)। सोनीपत
के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में चेयरमैन व पार्षद पद के उम्मीदवारों की बुधवार
को मतों की गणना होगी। मंगलवार को एसडीम डॉ. निर्मल नागर ने संबंधित कर्मचारियों की
बैठक ली। बताया कि किस तरह से काउंटिंग होनी है। क्या-क्या प्रक्रिया चलेगी, इसका ट्रायल
यहां किया गया।
एसडीएम ने बताया कि बुधवार की सुबह 7 बजे एंट्री शुरू होगी और 8 बजे काउंटिंग शुरू हो जाएगी।
कुल 6 राउंड होंगे, जिसमें पहले तीन राउंड पार्षदों के लिए बाकी तीन राउंड अध्यक्ष
पद के लिए काउंटिंग होनी है। 8 टेबल लगाई जाएंगी प्रत्येक राउंड में 8 ईवीएम मशीनों
के वोट गिने जाएंगे। पहले राउंड में पार्षद पद के लिए मतगणना होगी। इसके बाद चेयरमैन
पद के लिए वोटों की गिनती होगी।
चुनाव
में कुल 45 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया गया। इनमें 22 ईवीएम पार्षद पद के लिए और
23 ईवीएम चेयरमैन पद के लिए प्रयोग में लाई गईं। पार्षद पद के लिए 12,179 मतदाताओं
ने वोट डाले। चेयरमैन पद के लिए 12,543 मत पड़े।
पहले
राउंड में 4,539 वोटों की गिनती होगी। इसमें वार्ड 2, 7 और 8 का फैसला हो जाएगा। वार्ड
1, 3, 4, 5 और 6 के आधे वोट गिने जाएंगे। दूसरे राउंड में 3,856 वोटों की गणना होगी।
इसमें वार्ड 10, 11, 13, 14 और 16 का परिणाम आएगा। वार्ड 15 के आधे वोट गिने जाएंगे।
तीसरे राउंड में 3,784 वोटों की गिनती होगी। इसमें वार्ड 1, 3, 4, 5, 6 और 15 सहित
सभी पार्षदों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। चेयरमैन पद के लिए पहले राउंड में
4,539, दूसरे राउंड में 4,220 और तीसरे राउंड में 3,784 वोट गिने जाएंगे। कुल
12,543 मतों की गिनती पूरी होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना