जम्मू में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया गया नशा मुक्त समाज का संदेश

जम्मू में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया गया नशा मुक्त समाज का संदेश


जम्मू, 18 मई । जम्मू में एक साथ रंग मंडल की ओर से सोमवार थिएटर श्रृंखला के तहत 517वां मंडे थिएटर आयोजित किया गया। इस दौरान हरि सिंह पार्क के सामने ब्रिज लॉज जम्मू में प्रगतिशील नुक्कड़ नाटक “नशा एक बीमारी, रोकना होगा” का मंचन किया गया। नाटक में सेवानिवृत्त सूबेदार दुर्गा प्रसाद ने नशा मुक्ति अभियान का संदेश देते हुए युवाओं, अभिभावकों और समाज के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत एक गंभीर मानसिक बीमारी है, जो व्यक्ति को बार-बार नशे की ओर ले जाती है और इससे शरीर व समाज दोनों प्रभावित होते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे वाले माहौल और ऐसे दोस्तों से दूरी बनानी चाहिए जो नशे का सेवन करते हैं। साथ ही तनाव से बचने के लिए खेल, व्यायाम और संगीत जैसी सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी। दुर्गा प्रसाद ने समाज से “नशा मुक्त समाज” बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता, पुनर्वास और निवारक शिक्षा के माध्यम से युवाओं को नशे की बुराइयों से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए इसके संदेश को प्रभावशाली बताया। नाटक में शैले सिंह, रोमिका, राहुल देव, नीरज और विजय मल्ला ने अभिनय किया।

   

सम्बंधित खबर