जमुगुरीहाट के कुसुमटोला में चोरी

-नकद धन के साथ सोने के गहने और बर्तन की चोरी

शोणितपुर (असम), 11 अक्टूबर (हि.स.)। दुर्गोत्सव उत्सव के बीच बीती रात जमुगुरीहाट के कुसुमटोला में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। कुसुमटोला के दिगंत हजारिका के घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए और नकदी के साथ ही सोने के गहने एवं कांसे तथा पीतल के बर्तन भी चुराकर फरार हो गये।

आज सुबह घर में हुई चोरी को देखकर मकान मालिक हैरान रह गया। उसने पड़ोसियों के साथ-साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। गौरतलब है कि आम जनता अब इस बात से परेशान हो रही है कि जमुगुरीहाट के अलग-अलग स्थानों पर लगातार चोरियां हो रही हैं। चोरी की घटनाएं पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गयी है। पीड़ित दिगंत हजारिका ने थाने में चोरी के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

   

सम्बंधित खबर