फर्रुखाबाद, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए शनिवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत कोतवाली फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष दर्शन सिंह को स्थानांतरित कर अमृतपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमृतपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलौत को नई जिम्मेदारी देते हुए कोतवाली फर्रुखाबाद का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राम सहाय सिंह को कमालगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस तबादला आदेश के बाद संबंधित पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी ने स्थानांतरित थानाध्यक्षों को नई तैनाती के स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
---------------

