विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बदला रहेगा यातायात

लखनऊ, 17 फरवरी (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र-2025 का प्रारम्भ होने जा रहा है। इसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत सभी दलाें के नेता उपस्थित रहेंगे। विधानसभा सत्र की शुरुआत और समाप्ति तक यातायात मार्ग परिवर्तित रहेगा।

डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि विधानसभा सत्र के चलते यातायात मार्ग डायवर्ट रहेगा। डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से जा सकेंगे। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नम्बर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इन मार्गों पर बदला रहेगा यातायात बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। वहीं, डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाए। रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर निकले। संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगे, बल्कि यह बसें बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा। केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगे, बल्कि यह बसें लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नही जा सकेगे। बल्कि यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे। सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज,विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुऐ निकले।

इसी तरह परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गॉधी सेतु (1090) चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। वहीं, डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

   

सम्बंधित खबर