लखनऊ के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
- DSS Admin
- May 29, 2026
लखनऊ, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में 26 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान सृजन विहार कॉलोनी में सार्वजनिक शिक्षकोन्नयन संस्थान के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा पारूल सक्सेना के रूप में हुई है। उसके पिता अभिषेक सक्सेना ड्राइवरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। छात्रा ने जहां फांसी लगाई यह हॉस्टल डा. सुशील त्रिवेदी का है। इस संबंध में अभिषेक के मालिक रितेश रंजन चौबे ने तहरीर देकर पुलिस काे बताया कि उनके ड्राइवर की बेटी ने आत्महत्या की है। इस संबंध में पुलिस ने परिवार से भी पूछताछ की, लेकिन खुदकुशी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।
---------------

