रोहनिया के अपना दल एस विधायक ने घरों पर झंडा व नेम प्लेट लगाने का चलाया अभियान
- DSS Admin
- May 17, 2026
वाराणसी,17 मई (हि.स.)। अपना दल 'एस' की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने विधानसभा क्षेत्र में रविवार से हर घर के ऊपर झंडा व नेम प्लेट लगाओ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान में विधायक ने पार्टी के रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जोन अध्यक्ष डॉ प्रेम पटेल, जोन अध्यक्ष दिनेश पटेल, जोन अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ,जोन अध्यक्ष आदर्श पटेल के घर जाकर नेम प्लेट व झंडा लगाया।
अभियान से पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता संगठन को सशक्त व मजबूत करने के लिए जुट गए हैं। विधायक डॉ सुनील पटेल के अनुसार इस प्रकार का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। अभियान में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी परिक्षेत्र डॉ नरेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, जिला महासचिव श्याम बली पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, जोन अध्यक्ष डॉ प्रेम, जाेन अध्यक्ष आदर्श, जोन अध्यक्ष दिनेश पटेल, जोन अध्यक्ष चंद्रशेखर, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल, जिला युवा मंच मीडिया प्रभारी शुभम मौर्य आदि ने भागीदारी की।

