बस ने छह लोगों को मारी टक्कर, घायल

देहरादून, 23 जून (हि.स.)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर के पास मंगलवार को एक सिटी बस की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे चल रहे छह लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर