अपडेट--गुरुग्राम से भाजपा मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा 179485 वोटों से जीती

-राज रानी मल्होत्रा ने हासिल किए 270781 वोट

-कांग्रेस की सीमा पाहुजा को मिले 91296 वोट

-गुरुग्राम में मेयर के चुनाव में नोटा पर भी 15911 वोट डाले गए

गुरुग्राम, 12 मार्च (हि.स.)। बुधवार को हुई मतगणना में नगर निगम चुनाव में गुरुग्राम सीट से भाजपा मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सीमा पाहुजा को करारी शिकस्त दी। राजरानी ने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की प्रत्याशी सीमा पाहुजा को 179485 वोटों से शिकस्त दी है। राजरानी को 270781 वोट मिले। सीमा पाहुजा को 91296 वोट मिले। गुरुग्राम में मेयर के चुनाव में नोटा पर भी 15911 वोट डाले गए।

नगर निगम चुनाव घोषित होने से पहले भले ही कोई राजरानी मल्होत्रा को ना जानता हो, लेकिन यहां की सीट आरक्षित करने के लिए जब ड्रा बीसी-ए श्रेणी के लिए निकला तो उनकी सक्रियता बढ़ी। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा की पत्नी राजरानी मल्होत्रा व कांग्रेस की प्रत्याशी सीमा पाहुजा रिश्ते में नानी-दोहती हैं। उन्हें शहर की समस्याओं का लेकर सार्वजनिक तौर पर बहस करने को लेकर ललकारने वाली दोहती को नानी ने चुनाव में हराया है।

बात करें शहर के 36 वार्डों की तो यहां से भाजपा के 23 उम्मीदवारों ने चुनाव जीता है। एक पार्षद को पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका था। इसे मिलाकर भाजपा के 36 में से 24 पार्षद चुने गए हैं। इसके अलावा 10 पार्षद निर्दलीय, एक जेजेपी का व एक कांग्रेस का पार्षद चुनाव जीता है। वार्ड 1 से भाजपा के सुंदर सिंह, वार्ड 2 से भाजपा की ज्योत्सना विपिन यादव, वार्ड 3 से निर्दलीय राकेश यादव, वार्ड 4 से निर्दलीय प्रदीप कुमार पदम, वार्ड 5 से जेजेपी के राम अवतार राणा, वार्ड 6 से कांग्रेस के सतपाल, वार्ड 7 से दिनेश दहिया, वार्ड-8 से भाजपा के नरेश कुमार, वार्ड 9 से निर्दलीय अवनीश राघव, वार्ड 10 से निर्दलीय महाबीर, वार्ड 11 से भाजपा के कुलदीप यादव, वार्ड 12 से निर्दलीय रुचि, वार्ड 13 से भाजपा के पवन कुमार विजयी रहे।

वार्ड 14 से भाजपा के प्रथम चंद्रा वशिष्ठ, वार्ड 15 से भाजपा की भारती हरसाना, वार्ड 16 से भाजपा के विक्रम जीत सिंह, वार्ड 17 से निर्दलीय नेहा देवतवाल, वार्ड 18 से भाजपा ज्योति सुमित जेलदार, वार्ड 19 से भाजपा के राज सिंह अमित, वार्ड 20 से भाजपा के नारायण भड़ाना, वार्ड 21 से भाजपा की सोनिया यादव, वार्ड 22 भाजपा के विकास यादव (निर्विरोध चयन), वार्ड 23 से निर्दलीय कुणाल यादव, वार्ड 24 से भाजपा की आरती यादव, वार्ड 25 से भाजपा के अनूप सिंह, वार्ड 26 से भाजपा की सुनीता रानी, वार्ड 27 से भाजपा के आशीष गुप्ता, वार्ड 28 से भाजपा के धर्मवीर भांगरौला, वार्ड 29 से भाजपा की उषा, वार्ड 30 से भाजपा की मधु बत्रा, वार्ड 31 से भाजपा के दलीप कुमार साहनी, वार्ड 32 से भाजपा के विजय परमार, वार्ड 33 से निर्दलीय सारिका भारद्वाज, वार्ड 34 से भाजपा की सुरेखा, वार्ड 35 से निर्दलीय परमिंदर कटारिया और वार्ड 36 से भाजपा की रेखा ने चुनाव जीता है।

सोहना उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीती

सोहना नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव में भाजपा की प्रीति यादव 11191 वोट लेकर विजयी हुई है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस प्रत्याशी को 6687 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 4505 वोटों का रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर