(अपडेट) माणा हिमस्खलन हादसा : अंतिम श्रमिक का भी शव बरामद, कुल आठ की माैत
- Admin Admin
- Mar 02, 2025

देहरादून, 2 मार्च (हि.स.)। बदरीनाथ धाम से करीब छह किमी की दूरी पर स्थित माणा के पास हिमस्खलन के बाद से लापता
सभी श्रमिकाें काे ढूंढ लिया है। रविवार शाम काे हादसे के बाद से लापता अंतिम व्यक्ति का शव बरामद हाेने के बाद सेना का
रेस्क्यू आपरेशन पूरा हाे गया है। रविवार काे सेना के जवानाें ने लापता चाराें श्रमिकाें के शवाें काे बरामद कर लिया है। इस हादसे में आठ श्रमिकाें की माैत हुई है। इससे पहले शनिवार काे ही चार शव बरामद कर लिए गए थे। इस हादसे में बचाव
दल ने 46 श्रमिकाें की जान बचाई है।
सेना के जन संपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सुबह ही रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया था। दोपहर तक तीन शव बरामद हाे गए थे। शाम तक अंतिम लापता श्रमिक देहरादूनवासी अरविंद कुमार सिंह का शव भी बरामद कर लिया गया है। इस हिमस्खल की चपेट में आए 54 श्रमिकों में आठ की मौत हुई है और 46 श्रमिकाें की जान बचा ली गई। उन्हाेंने बताया कि बचाए गए 44 श्रमिकाें का जाेशीमठ के सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो श्रमिकाें की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान सेना के जवानों ने पूरी तत्परता से कार्य किया और विषम भौगोलिक परिस्थितियों से लड़ते हुए 46 श्रम वीरों की जान बचाई। उन्होंने हिमस्खलन में आठ श्रमिकाें की मौत हाेना दुखद है। उन्हाेंने बताया कि हादसा में लापता अंतिम श्रमिक का शव मिलने के साथ ही सेना का रेस्क्यू अभियान पूरा हाे गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pokhriyal