सदन से हटाए गए या रिकॉर्ड में नहीं दर्ज शब्दों को मीडिया के सामने दोहराना विशेषाधिकार हनन होगा: विधानसभा अध्यक्ष
- DSS Admin
- Jul 07, 2026
गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को सदन में घोषणा की कि यदि कोई विधायक सदन की कार्यवाही में रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किए गए अथवा सदन द्वारा हटाए गए किसी शब्द या टिप्पणी को मीडिया के सामने दोहराता है, तो इसे विधानसभा के विशेषाधिकार का हनन माना जाएगा।
अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई समाचार माध्यम ऐसे हटाए गए या रिकॉर्ड में नहीं दर्ज शब्दों का प्रसारण या प्रकाशन करता है, तो वह भी विशेषाधिकार हनन के दायरे में आएगा।
रंजीत कुमार दास ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि सदन की गरिमा और विशेषाधिकारों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।
----------

