विक्रम संवत अन्य प्रचलित सभी संवतों में सबसे ज्यादा प्रमाणित : सुरेंद्र
- Admin Admin
- Apr 01, 2025

मुरादाबाद, 1 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अर्जुन नगर के तत्वाधान में मंगलवार को पथ संचलन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर बनवटा गंज में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के विभाग संघचालक सुरेन्द्र ने विक्रम संवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विक्रम संवत अन्य प्रचलित सभी संवतों में सबसे ज्यादा प्रमाणित संवत है। इसमें तिथि समय और काल गणना का सटीक आकलन होता है।
विभाग संघचालक ने आगे कहा कि आज आधुनिकता और मशीनी युग में भी हिंदू पंचांग का महत्व यथावत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जन्मदिन भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन हुआ था। युवा भारतीय संस्कृति और विचार के संवाहक हैं। स्वयंसेवकों का निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा का भाव और आचरण देश को नई दिशा देने का काम कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल सुंगध, महानगर व्यवस्था प्रमुख विकास गोयल, उप्र गौसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, नगर संघचालक सुबोध अग्रवाल, भाग प्रचारक मनीष, भाग कार्यवाह विवेक भटनागर, अनिल गोयल, अजय गुप्ता एडवोकेट, राहुल दीपक , पौरुष जैन, धैर्य, उज्ज्वल अमोल, अनिल सक्सेना, सूर्य कांत कृष्णा सहित अन्य विभिन्न स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल