कोलकाता, 28 मई (हि. स.)। रखरखाव कार्य के लिए रविवार को दूसरा हुगली सेतु (विद्यासागर सेतु) आठ घंटे के लिए बंद रहेगा। उस दिन सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक इस पुल पर सभी प्रकार के यातायात को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
गुरुवार को प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुल का आपातकालीन स्वास्थ्य जांच और केबल और अन्य यांत्रिक बुनियादी ढांचे के मरम्मत के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। आठ घंटे के इस पुल के बंद होने के कारण कोलकाता और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग लेने या निवेदिता सेतु और हावड़ा पुल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

