मेट्रो काम के कारण टूटी पानी की पाइप लाइन, मुंबई के कई इलाकों में जलापूर्ति बंद

मुंबई, 19 मार्च (हि.स.)। मेट्रो परियोजना का काम चलने के दौरान शनिवार को अमर महल जंक्शन के पास 1200 मिमी व्यास की पानी की पाइप लाइन टूट गई। इससे बड़े पैमाने पर पानी का रिसाव होने लगा। मुंबई महानगरपालिका ने मरम्मत कार्य के लिए 24 घंटे तक मुख्य जल वाहिनी की आपूर्ति बंद कर दी। इससे मुंबई के कई इलाकों की जलापूर्ति बाधित हुई है। इससे एम ईस्ट, एम वेस्ट, एफ साउथ,एन, एल, एफ नॉर्थ डिवीजन के क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

मुंबई मनपा की ओर से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरु किया गया है। मरम्मत के लिए मुख्य जलापूर्ति लाइन को 24 घंटे के लिए बंद करने की तत्काल आवश्यकता के कारण पूर्वी उपनगरों और शहर प्रभाग के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। मनपा प्रशासन ने मरम्मत कार्य पूरा होने तक पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है।

इन इलाकों की जलापूर्ति बाधित

एम वेस्ट- वैभव नगर, सुभाष नगर, चेंबूर गांव, स्वास्तिक पार्क, सिद्धार्थ कॉलोनी, लालडोंगर, चेंबूर कैंप, यूनियन पार्क, लालवाड़ी, मैत्री पार्क, आतुर पार्क, सुमन नगर, साईबाबा नगर, श्यामजीवी नगर, घाटला, अमर नगर, मोतीबाग, खरदेव नगर, पोस्टर कॉलोनी, एसटी मार्ग, सीजी गिडवानी रोड, उमरशिन बप्पा चौक, चेंबूर नाका, चेंबूर बाजार, चेंबूर कैंप, वाशी गांव, भक्ति पार्क, अंबापाड़ा, माहुल गांव, म्हाडा बिल्डिंग, मैसूर कॉलोनी, जीजामाता नगर, माहुल रोड, एम.एस. बिल्डिंग, राम टेकडी, सिंधी सोसायटी, चेंबूर कॉलोनी, कलेक्टर कॉलोनी, मारवाली चर्च, नवजीवन सोसायटी, बसंत पार्क, यूनियन पार्क, चराई गांव, गोल्फ क्लब, वी.एन. पुरव मार्ग, आर.सी. वे में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

एम ईस्ट- अहिल्याबाई होल्कर मार्ग, रफीक नगर, बाबा नगर, आदर्श नगर, संजय नगर, निरंकार नगर, 90 फीट रोड नं. 13,14,15; मंडला, 20 फीट, 30 फीट रोड, एकता नगर, म्हाडा इमारतें; कमलरमण नगर, बंगानवाड़ी मार्ग क्रमांक 10-13, आदर्श नगर; रमन मामा नगर, शिवाजी नगर रोड नंबर 06 से 10, शास्त्री नगर, चर्च रोड, संजय नगर भाग-2; शिवाजी नगर रोड नं. 01 से 06, चर्च रोड; जनता टिम्बर मार्ट परिसर, लोटस कॉलोनी, अब्दुल हमीद मार्ग; गौतम नगर, गोवंडी स्टेशन मार्ग, दत्त नगर, केना बाजार; देवनार नगर निगम कॉलोनी, साठे नगर, जाकिर हुसैन नगर, लल्लूभाई बिल्डिंग; जनकल्याण सोसायटी, मानखुर्द, पी.एम.जी.पी. कॉलोनी, डॉ. आंबेडकर नगर, साठे नगर, लल्लूभाई/हीरानंदानी बिल्डिंग; जे. जे. मार्ग (ए, बी, आई, एफ एरिया), सी, डी, ई, जी, एच, जे, के एरिया, चित्ताकैंप, कोलीवाड़ा, पेलीपाडा, ट्रॉम्बे, कस्टम मार्ग, दत्तनगर, बालाजी मंदिर मार्ग; देवनार गांव रोड, गोवंडी गांव, वी. एन. पूर्वा मार्ग, बी. के. एस. डी. रोड के पास के क्षेत्र, दूरसंचार कारखाना, बीएआरसी, नौसेना डॉकयार्ड मानखुर्द, मंडाला गांव, रक्षा क्षेत्र, एसपीपीएल बिल्डिंग, महाराष्ट्र नगर, समता चॉल, भीम नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन, म्हाडा बिल्डिंग, महाराष्ट्र नगर; देवनार फार्म मार्ग, बोरबादेवी, घाटला, बीएआरसी फैक्ट्री, बीएआरसी कॉलोनी, गौतम नगर, पंजरापोल में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

एन वार्ड- घाटकोपर पूर्व में राजावाड़ी पूर्व का पूरा क्षेत्र, चितरंजन नगर जिसमें विद्याविहार क्षेत्र, राजावाड़ी अस्पताल, एम.जी. मार्ग, पंतनगर, न्यू पंतनगर, विक्रांत सर्कल, पटेल चौक, आंबेडकर सर्कल, 90 फीट रोड, लक्ष्मी नगर, लक्ष्मी बाग, गरोडिया नगर, नायडू कॉलोनी, शास्त्री नगर, गुरु नानक नगर, जवाहर मार्ग, गौरी शंकर मार्ग, रमाबाई नगर, कामराज नगर, नेता जी नगर, चिराग नगर, आज़ाद नगर, गणेश मैदान पारसीवाड़ी, न्यू माणिकलाल एस्टेट, एन.एस.एस. मार्ग, महिंद्रा पार्क, डी.एस. पथ, खलाई गांव, किरोल गांव, विद्याविहार पश्चिम, हंसोती गली, खोट गली, एम.जी. मार्ग, नरोवी स्ट्रीट, एच.आर. गंगावाड़ी, एमटीएनएल गली, एजीएलआर मार्ग, घाटकोपर (पश्चिम) श्रेयस सिग्नल आदि तक एलबीएस मार्ग क्षेत्र। सेनेटोरियम गली, एच.आर.देसाई मार्ग, काम गली, श्रद्धानंद रोड, जे.वी. मार्ग, गोपाल गली, एलबीएस मार्ग घाटकोपर (पश्चिम), गांधी नगर आस पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

एल वार्ड- न्यू तिलक नगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला पूर्व में नेहरू नगर, मदर डेयरी रोड, कसाई वाडा, चूनाभट्टी क्षेत्र, राहुल नगर और एवरर्ड नगर, नेहरू नगर, शिवश्रुति मार्ग, नाइक नगर, मदर डेयरी मार्ग, एस.जी. बर्वे मार्ग कुर्ला (पूर्व), केदारनाथ मंदिर मार्ग, नवरे बाग, कामगार नगर, हनुमान नगर, पुलिस कॉलोनी, सेबल नगर, संतोषी माता नगर, क्रांति नगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, तिलक नगर, कुरेशी नगर, तक्षशिला नगर, चाफे गली, स्टेशन रोड, राहुल नगर, एवराड नगर, पानबाजार, त्रिमूर्ति मार्ग, वी.एन. पुरव मार्ग, उमरवाड़ी मार्ग, अलीदादा मार्ग, स्वदेशी फूड चॉल, चूनाभट्टी गेट, म्हाडाकोल प्रेम नगर, हिल रोड, मुक्ता देवी मार्ग, तडवाड़ी, समर्थ नगर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

एफ उत्तर विभाग- शिव पश्चिम और पूर्व, दादर (पूर्व), माटुंगा (पूर्व), वडाला, चूनाभट्टी क्षेत्र, प्रतीक्षा नगर, शास्त्री नगर, अल्मेडा कंपाउंड, पंचशील नगर, वडाला ट्रक टर्मिनल, लोढ़ा बिल्डिंग (न्यू कफ परेड), शिव कोलीवाड़ा-सरदार नगर, संजय गांधी नगर, के.डी. गायकवाड़ नगर, कोरबी मीठागर, वडाला, भीम वाड़ी में दरवाजा नंबर 04 और 05 में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

एफ साउथ वार्ड- केईएम अस्पताल, टाटा, बाई जेरबाई वाडिया, एमजीएम अस्पताल, शिवड़ी (पूर्व) में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

   

सम्बंधित खबर