यमुनानगर:सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं की: कंवर पाल

यमुनानगर, 10 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत मंडल छछरौली व मंडल प्रतापनगर के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन छछरौली में भव्य स्तर पर किया गया।सक्रिय सदस्य कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ।

इस मौके पर गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और यह सम्मेलन उसी शक्ति को सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने सभी को 14 अप्रैल को यमुनानगर के गांव कैल में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की प्रस्तावित ऐतिहासिक रैली में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसका कैडर है। मोदी सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं, व्यापारी और हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ सीधे ज़रूरतमंदों तक पहुँचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की पार्टी नहीं है, यह सेवा, संगठन और संस्कार की पार्टी है। हर कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि उनका एक-एक कदम राष्ट्र निर्माण में भागीदारी है। उन्होंने युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए सक्रिय होने का सुझाव भी दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष शजेश सपरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों, कार्यशैली और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, “आज देश को मजबूत नेतृत्व मिला है, जिसे वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है। ऐसे समय में हमें बूथ स्तर तक पहुंच कर हर व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना है। हर बूथ, सबसे मजबूत – यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और संगठन के लिए काम करें।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर