हिसार : प्रदर्शनी में नई पुस्तकों व जर्नल की मिलेगी जानकारी: प्रो. बीआर कम्बोज

हकृवि में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ

शुभारंभ

हिसार, 2 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

के 56वें स्थापना दिवस पर कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने नेहरू पुस्तकालय में तीन दिवसीय

पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।कुलपति ने रविवार को पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन

करते हुए कहा कि पुस्तकें इंसान की सच्ची मित्र होती हैं। इसलिए इनके अध्ययन से न केवल

मन को एकाग्रता मिलती है बल्कि व्यक्ति का मानसिक व अध्यात्मिक विकास भी होता है।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोजज ने बताया कि किताबें

पढने से न सिर्फ ज्ञान बढता है बल्कि बोलने और लिखने की क्षमता में बढोतरी होती है।

किताबें पढने से दूसरों की जीवन कथा व उनके संर्घष को समझ कर व्यक्ति को अपने जीवन

में सही फैसले लेने में मदद मिलती है। मनपंसद किताबें पढनें से तनाव कम होता है और

ज्ञान बढता है। पुस्तकें व्यक्ति की याद रखने की क्षमता को भी बढाती है। उन्होनें बताया

कि पुस्तक प्रदर्शनी में शोधार्थियों के लिए नवीनतम शोध तकनीक संबंधी अंतर्राष्ट्रीय

स्तर के जर्नल व मैग्जीन भी उपलब्ध हैं। इस पुस्तक प्रदर्शनी में देश के 16 जाने-माने

पब्लिशर्स हिस्सा ले रहे हैं।

पुस्तकाल्याध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पटेरिया ने

बताया कि इस प्रदर्शनी में एग्रीकल्चरल साइंसेज, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, एग्री-बिजनेस,

अलाइड साइंसेज, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, होम साइंसेज, फिशरीज व जनरल नॉलेज इत्यादि

विषयों की पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की फैक्लटी द्वारा चयनित

की गई पुस्तकों का अधिग्रहण नेहरू पुस्तकालय में पाठकों की सूचना आवश्यकता की पूर्ति

के लिए किया जाएगा। इस पुस्तक प्रदर्शनी में सामान्य पाठक भी अपने आवश्यकता की पुस्तकें

खरीद सकते है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक,

अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर